आदित्यपुर : देशव्यापी भारत बंद की पूर्व संध्या पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार एवं राजद जिलाध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया. आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक से शुरु हुआ मशाल जुलूस शेरे पंजाब चौक पर पहुंचकर समाप्त हो गया. देशभर के मजदूर संगठनों के आह्वान का समर्थन करने के उद्देश्य से आहूत मशाल जुलूस के माध्यम से केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया गया. इस अवसर पर प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, वरीय नेता डी एन सिंह, प्रदेश महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव , प्रदेश सचिव राजेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, श्याम सुंदर सिंह यादव, बिंदेश्वरी सिंह, शंभू राय, राम सकलदेव चौधरी, अर्जुन सिंह, रविन्द्र प्रसाद सहित पीएनवीएस के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान व महासचिव प्रमोद गुप्ता, इंटक जिलाध्यक्ष के पी तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, इंटक के प्रदेश सचिव जगदीश नारायण चौबे सहित कोल्हान मजदूर के कार्यकारी अध्यक्ष बसंत प्रसाद, राजकुमार महतो, शशिकांत पांडेय, सुजीत कुमार, उमेश प्रजापति, चंदेश्वरी यादव आदि उपस्थित थे.
Trending Now


