Thursday, May 14, 2026
No menu items!
Homeखास खबरराष्ट्रीय जनता दल (राजद), कोल्हान के कार्यकर्ताओं ने 09 जुलाई को देशभर...

राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कोल्हान के कार्यकर्ताओं ने 09 जुलाई को देशभर के श्रमिक संगठनों का आहूत भारत बंद का किया समर्थन करने की घोषणा

आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कोल्हान की ओर से सोमवार को आदित्यपुर स्थित प्रमंडल कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी ने 09 जुलाई 2025 को देशभर के श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का समर्थन करने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के निर्देश पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राजद ने साफ कहा कि पार्टी श्रमिक संगठनों के 17 सूत्रीय मांगपत्र का पूर्ण समर्थन करती है और बंद में सक्रिय रूप से भाग लेगी।

राजद ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से श्रमिकों के संघर्ष में सहभागी बनने की अपील की है। प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने कहा कि देश के श्रमिक, किसान और मजदूर वर्ग की अनदेखी करके कोई भी राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। आज जब सरकार लगातार श्रमिकों के अधिकारों की उपेक्षा कर रही है ऐसे समय में राजद की जिम्मेदारी है कि वह मजदूरों की आवाज़ को मजबूती से उठाए और उनके आंदोलन को राजनीतिक समर्थन दे। राजद ने यह भी ऐलान किया कि भारत बंद की पूर्व संध्या पर 08 जुलाई 2025 को शाम 7 बजे मशाल जुलूस सरायकेला-खरसावां ज़िले में जिलाध्यक्ष बैजू कुमार और श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर शेरे पंजाब से आकाशवाणी चौक तक, पूर्वी सिंहभूम में जिलाध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर तथा पश्चिमी सिंहभूम में जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ नायक के नेतृत्व में चाईबासा चौक पर निकाले जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश और जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, वरीय नेता डी. एन. सिंह, प्रदेश महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष बैजू कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह यादव, बिंदेश्वरी सिंह, शंभू राय, राम सकलदेव चौधरी, अर्जुन सिंह, रविन्द्र प्रसाद सहित कई अन्य कार्यकर्ता और संगठन के वरिष्ठ साथी शामिल थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments