Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरराजद प्रतिनिधि मंडल ने नगर निकाय के होने वाले चुनाव में सरायकेला-खरसावां...

राजद प्रतिनिधि मंडल ने नगर निकाय के होने वाले चुनाव में सरायकेला-खरसावां के सभी नगर निकायों (मेयर, उपमेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष) में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला नगर में आज झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्षजानकी प्रसाद यादव का भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ आयोग के सदस्य लक्ष्मण यादव एवं नंद कुमार मेहता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, राजद के प्रदेश अध्यक्ष  जनार्दन कुमार और सरायकेला के जिला अध्यक्ष  बैजू कुमार ने अंगवस्त्र एवं स्मृति‑चिन्ह प्रदान कर अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बैजु कुमार ने सरायकेला क्षेत्र में आने वाले सभी नगर निकायों (मेयर, उपमेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष) में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन सौंपा। इस संदर्भ में पिछड़ा वर्ग की उपस्थिति एवं प्रतिनिधित्व पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें आयोग अध्यक्ष ने समस्त विषयों को सुनने एवं विचार करने की गंभीरता के साथ आश्वासन दिया। इस दौरान जनार्दन कुमार एवं  रंजीत कुमार की उपस्थिति भी रही। इस दौरे को सामाजिक न्याय और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया है।

प्रमुख बिंदु:

अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव द्वारा सरायकेला की निकायों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की मांग को गंभीरता से सुना गया।

सभी प्रतिनिधिमंडलों ने पिछड़ा वर्गों की उचित उपस्थिति और प्रतिनिधित्व पर चर्चा की।

आयोग अध्यक्ष ने निवेदन को स्वीकार करते हुए शीघ्र विचार एवं समाधान का आश्वासन दिया।

 

 

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments