आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शकों की भीड़ उमर पङी है। भीड़ को देखते हुए सभी पंडालों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन तैनात है, इसमें मुख्य रूप से प्रवीण सेवा संस्थान श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी सिंहभूम बॉयज क्लब श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान शामिल है।

वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए वाच टावर पर सरायकेला के डीसी नितिन कुमार सिंह सहित शांति समिति के सदस्य और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद नारायण सिंह लोगों का सेवा में देर रात तक उपलब्ध थे।










