गम्हरिया : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, छोटा गम्हरिया का पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, सचिव सत्यनारायण महतो, दिवंगत सांसद की मां मुख्य संरक्षक खांदो देवी ने किया। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी लोगों से सौभाग्यपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने की। इस अवसर पर अध्यक्ष सुसेन महतो ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष वर्ष काल्पनिक मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण हुआ है जो क्षेत्र का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि संजय महतो के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के कुशल कार्यक्रमों ने पंडाल का निर्माण किया है। इस अवसर पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुसेन महतो, सचिव फूलकांत झा, अमृत महतो, एलबी शास्त्री, नारायण महतो, बाबू मिश्रा, प्रो रविशंकर मोर्या, रवि कर्मकार, मकर चंद्र महतो, रश्मि साहू ,महादेव महतो, कार्तिक महतो, खोकन महतो, रिंकू ठाकुर, मोनू झा, दिलीप ठाकुर, दुर्गा महतो, संजय महतो, भूटेल महतो, लाल महतो मौजूद थे।









