जमशेदपुर : समाज के की ओर से साकची स्थित होटल मिस्टी इन में रविवार को झारखण्ड प्रदेश तैलिक साहु सभा के वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मूलचंद साहू ने कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों ने जो जिम्मेदारी सौंपे है उसे पूरा निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। साथ ही पूरे झारखंड में घूम घूम कर संगठन को मजबूत करने का और समाज को एकजुट करने का काम करेंगे।

वहीं, झारखण्ड तैलिक साहु सभा के अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि आशा है कि झारखण्ड प्रदेश तैलिक साहु सभा का झारखण्ड प्रदेश का वरीय उपाध्यक्ष का दायित्व मूलचंद साहू को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वे अपने काम से संगठन को आगे लेकर चलेंगे और अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मदन कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित नारायण साहू,,प्रदेश युवा अध्यक्ष दिलीप साहू, डिक्की के अध्यक्ष नवनीत कुमार और कृष्ण कुमार सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।









