आदित्यपुर : मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में आशियाना गार्डन सोनारी निवासी और जमशेदपुर से सेल टैक्स विभाग के ज्वाइन कमिश्नर पद से सेवानिवृत हुए समाजिक न्याय के धरोहर सेवानिवृत्ति सेल्स राजेंद्र पासवान पंचतत्व में विलिन हो गए। उनकी बङी पुत्री के बड़े पुत्र नीतेश कुमार ने मुख्य अग्नि दिया।
इससे पूर्व सोनारी स्थित उनके आवास से शव यात्रा निकाला गया, जिसमें मुख्य रूप से अखिल झारखंड दुसाध महासभा के अध्यक्ष सह सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश संथालिया, महेश खंडेलवाल, अजीत पासवान, पीएन राम, महेंद्र प्रसाद, अजीत प्रसाद, नवनीत कुमार, भोलू पासवान, छोटू पासवान उर्फ संजीव पासवान, अजय कुमार जवाहरलाल पासवान, सिपाही पासवान सहित संख्या में समाज के गणमान्य लोग शामिल थे

। विदित हो कि स्वर्गीय राजेंद्र पासवान उम्र 85 वर्ष का रविवार को शाम लगभग 7:30 बजे टीएमएच में निधन हो गया था ।









