आदित्यपुर : आजसू के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने सोमवार नवयुवक काली पूजा कमेटी श्रीडूंगरी का पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को भाईचारा और सद्भावना के साथ काली पूजा मनाने की अपील की।


इससे पूर्व कमेटी की ओर से में फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण महतो निवर्तमान पार्षद अभिजीत महतो, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सरदार, भीम महतो ,काजल घोष सहित काफी संख्या में कमेटी के सदस्य मौजूद थे।









