आदित्यपुर : श्री श्री काली मंदिर पूजा कमेटी उत्तमडीह के तत्वाधान में और अध्यक्ष महेश्वर महतो के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को काली पूजा के अवसर पर सभी समुदाय के सैकड़ो लोगो के बीच में भोग का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष राखल महतो, महासचिव बबलु महतो, कोषाध्यक्ष सुमित महतो, विनोद महतो, कुन्ती महतो,रीना महतो, केशव महतो, रासबिहारी महतो, सुदर्शन महतो अमित महतो, मुरारी महतो सहित अन्य सदस्यों का योगदान है ।









