चांडिल : आजसू पार्टी सरायकेला-खरसवों के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर महतो ने चांडिल के चीलगू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में गुरुवार को आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश किया। इस संबंध में महेश्वर महतो ने बताया कि वे अपने दावेदारी पेश करते हुए सुदेश महतो के समक्ष कहा कि विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में योगदान करते हुए पिछले कई वर्षों से आजसू पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठा पूर्वक अपना योगदान दे रहे हैं। इसलिए उन्हें सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाए। इस पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।
Trending Now
आजसू पार्टी सरायकेला-खरसवों के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर महतो ने आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष जिला अध्यक्ष के लिए किया दावेदारी
RELATED ARTICLES


