Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरपांडराशाली आरओबी के मरम्मत शीघ्र करने की मांग

पांडराशाली आरओबी के मरम्मत शीघ्र करने की मांग

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा, झारखंड के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने चाईबासा के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपाकर पांडराशाली आरओबी के मरम्मत शीघ्र करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि  लगभग 1 महीने से चाईबासा- सरायकेला टोल ब्रिज सड़क में मरम्मत कार्य होने के कारण भारी मालवाहक वाहनों और बड़ी वाहनों का परिचालन पांडराशाली आरओबी से  बन्द कर दिया गया है और उक्त सड़क होकर रोजाना सरायकेला,कांड्रा, आदित्यपुर,चांडिल,रांची जाने वाली बड़ी वाहनों को कुजू चलियामा राजनगर,हाता टाटा सड़क होकर जाना आना पड़ रहा है, जिससे इस सड़क पर ट्रैफिक दोगुना हो गया,और रोजाना दुर्घटनाओं की बढ़ोतरी होने लगी है।

उन्होंने बताया कि जानकारी अनुसार उक्त सड़क को 15 दिनों के लिए ही बन्द कर मररमति करना था,पर विगत दिनों निरीक्षण के क्रम में लगभग 1 महीना होने को है पर अब तक पांडराशाली आरओबी के मध्य में पड़े गड्ढ़ों को नही भरा गया,जिस कारण वह मार्ग अब तक मालवाहक वाहनों के लिए अवरुद्ध है। उन्होंने जनहित के इस गंभीर विषय पर उपायुक्त से त्वरित कड़ी कार्यवाई कर उक्त सड़क को शीघ्र चालू करवाने की मांग की है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments