Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरभारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती मनाई गई

भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती मनाई गई

गम्हरिया : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग चौक पर बुधवार को भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती मनाई । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व उपाध्यक्ष फुलकांत झा के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर फुलकांत झा ने कहा कि इंदिरा गांधी अपने दृढ़ संकल्प, ठोस निर्णय, अमेरिका जैसे देशों को झुकाने वाली लौह महिला के नाम से जानी गई। उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाने का कार्य किया और पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था। इस मौके पर लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया। इस मौके पर इंद्रकांत झा, सुनील कुमार, रंजीत पासवान, कार्तिक दास, ईशु बाबू, सुमन शर्मा, राजू रजक, शंभु महतो, पवित्री महतो, सुभाष दास, सुभाष महतो, दिनेश महतो, दुर्लभ दास, रंजन बारिक, राजीव घोष, गुड्डू कुमार, निखिल सरकार, लुकमान, धीरेन, मुमताज, आशिम, इरफान अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments