आदित्यपुर : स्वर्गीय लखीन्द्र महतो और स्वर्गीय सीता देवी स्पोर्टिंग क्लब उत्तमडीह की ओर से रविवार को उत्तम स्थित फुटबॉल मैदान में मांझी एकता सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसमें जोजो लुपूंगडीह 77 क्लब मांझी टीम और उत्तम संघ, उत्तमडीह महतो टीम के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मुकाबले में जोजो लुपूंगडीह 77 क्लब मांझी टीम ने अपने प्रतिद्वंदी टीम उत्तम संघ, उत्तमडीह महतो टीम को पेनल्टी शूट में एक गोल से पराजित किया।


टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर महतो और विशिष्ट अतिथि आजसू एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश हांदसा ने फुटबॉल में किक मारकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर महेश्वर महतो ने कहा कि यह टूर्नामेंट महतो-मांझी के बीच भाईचारा-सद्भावना और एकजुटता के संदेश देने के लिए आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि हमेशा से महतो- मांझी एक दूसरे का पूरक है और एक दूसरे के साथ रहे हैं। इसलिए छोटे-मोटे मुद्दे में आपसी मतभेद नहीं करना चाहिए। अगर कोई स्वार्थी तत्व किसी राजनीतिक लाभ या निजी स्वार्थ में कोई राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दा बनाते हैं तो इसे भूल कर सामाजिक समरसता एवं झारखंड के विकास के लिए मिलकर काम करें। वही दिनेश हांसदा ने भी सामाजिक समरसता और सद्भावना के साथ झारखंड के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की लोगों से अपील की। इस अवसर पर आजसू जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम महतो, समाजसेवी संजय महतो, केशव महतो बलराम महतो, आंदोलनकारी रवि कर्मकार सहित अन्य लोगों मौजूद थे।


