Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeक्राईमआसामाजिक तत्वों ने बीती रात आदित्यपुर- दो में अंबेडकर चौक पर बाबा...

आसामाजिक तत्वों ने बीती रात आदित्यपुर- दो में अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

आदित्यपुर : आसामाजिक तत्वों के द्वारा बीती रात आदित्यपुर- दो में अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। इसकी सूचना एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी ने दी।

 

उन्होंने बताया कि बीती रात  असामाजिक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब का प्रतिमा का क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसको लेकर सदस्यों में काफी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत दूरभाष पर आर आई टी थाना प्रभारी को दी गई है। साथ ही इस घटना को लेकर  आज दोपहर 2:00 बजे इसकी लिखित शिकायत आर आई टी थाना को दिया जाएगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कङी से कङी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय पर अंबेडकर चौक पर पहुंचने का कष्ट करेंगे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments