आदित्यपुर : असीम महतो के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-एक अंतर्गत उत्तमडीह फुटबॉल मैदान में 6 दिसंबर को असीम महतो ट्रॉफी दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें आसपास क्षेत्र के कुल 16 टीम भाग लिया हैं। इस संबंध में असीम महतो ने बताया कि इस मैदान में इस तरह का ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट पहली बार आयोजन हो रहा है जिसकी तैयारी हो गई है। प्रतियोगिता को लेकर मैदान के चारों तरफ से घेराबंदी किया गया है। साथ ही भव्य पंडाल का भी निर्माण कराया गया है। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क प्रत्येक टीम को ₹25000 लिया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक दल को जर्सी एवं फुटबॉल लाना अनिवार्य है अन्यथा प्रतियोगिता से वंचित रखा जाएगा। खेल ड्रॉ (बराबरी) होने पर 5-5 पेनेल्टी सॉट दिया जाएगा, अगर बराबरी होगा तो टॉस द्वारा निर्णय किया जाएग
प्रतियोगिता का पुरस्कार :-
1st Prize-2,00,000/-+TROPHY
2nd Prize-1,50,000/-+TROPHY
3rd Prize-70,000/-+TROPHY
4th Prize-70,000/- + TROPHY
प्रवेश शुल्क 25000/-
कुल टीम 16
1.यह खेल दिनाक 06.12.2025 शनिवार एवं 07.12.2025 रविवार को सुबह 8.00 बजे से प्रारम्भ होगी।
2. इस खेल में 09-09 खिलाडी भाग ले सकते है, यह खेल 40 (20+20) मिनट का होगा।
3. इस प्रतियोगिता में बुट पहन कर खेलने की अनुमति है एवं खाली पॉव खेलने कि अनुमती नहीं दी जायेगी। कमिटि का निर्णय ही अन्तिम निर्णय माना जाएगा ।
4. इस प्रतियोगिता में प्रत्येक दल को जर्सी एवं फुटबॉल लाना अनिवार्य है अन्यथा प्रतियोगिता से वंचित रखा जाएगा एवं खेल ड्रॉ (बराबरी) होने पर 5-5 पेनेल्टी सॉट दिया जाएगा अगर बराबरी होगा तो टॉस द्वारा निर्णय किया जाएगा।









