आदित्यपुर : आदित्यपुर के जीआर कॉलोनी निवासी सकला मार्डी को राजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, सरायकेला-खरसावां का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा द्वारा उनका मनोनयन किया गया है । सकला के जिलाध्यक्ष बनने पर राजद जिलाध्यक्ष बैजू यादव, वीरेंद्र यादव और जनार्दन कुमार ने उन्हें बधाई दी हैं। पार्टी नेताओं ने मार्डी की मनोनयन को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Trending Now


