आदित्यपुर: भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ की ओर से रविवार को आदित्यपुर स्थित संजीव के आवास पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बीबी बंसल ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने शहीद जवानों के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी जीवनी से वीर जवानों को प्रेरणा लेने की अपील की।

इस मौके पर उपस्थित पूर्व सैनिक एवं अन्य लोगों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की तस्वीर के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसमें मुख्य रूप से बीवी बंसल, शैलेंद्र कुमार, भूषण सिंह, कुंवर सिंह, गोविंद सिंह, संजीव कुमार, आरसी सिंह, मनोज कुमार, हीरालाल पांडे एवं जनार्दन सिंह शामिल थे।


