आदित्यपुर: स्वच्छ एवं हरित परिसर के निर्माण तथा स्वच्छता के प्रति जन.जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंडो डैनिश टूल रूम एजमशेदपुर में जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के जीएम रवीन्द्र कुमार,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान परिसर में विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया गया तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जीएम रवीन्द्र कुमार ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में जन भागीदारी, स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ परिसर एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन से परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश गया तथा सभी प्रतिभागियों को स्वच्छए स्वस्थ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।


