नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के नेतृत्व में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 30 आवेदकों ने भाग लिया, जिनमें 28 पुरुष एवं 02 महिला आवेदक शामिल थे।शिविर में ड्राइविंग संबंधी निर्धारित परीक्षण के उपरांत कुल 22 आवेदकों को सफल घोषित किया गया। सफल आवेदकों में 20 पुरुष एवं 02 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 07 आवेदक परीक्षण में सफल नहीं हो सके तथा 01 आवेदक अनुपस्थित रहा। किसी भी आवेदक की श्रेणी अपूर्ण दर्ज नहीं की गई।
शिविर में उपस्थित कुल 29 आवेदकों में से 22 सफल रहे, जबकि 07 आवेदक सफल नहीं हो सके। दोनों महिला आवेदकों ने परीक्षण में सफलता प्राप्त की।


