Friday, October 23, 2026
No menu items!
Homeइवेंटगम्हरिया में ‘एक दिया शहीदों के नाम’कार्यक्रम के 11वें वर्ष की तैयारी...

गम्हरिया में ‘एक दिया शहीदों के नाम’कार्यक्रम के 11वें वर्ष की तैयारी बैठक,7 नवंबर को होगा आयोजन

गम्हरिया, 22 अक्टूबर। स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में गुरुवार को दुर्गा पूजा मैदान, गम्हरिया में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम 2026 की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला संयोजक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में कार्यक्रम की तिथि 7 नवंबर 2026, शनिवार, संध्या 4:30 बजे निर्धारित की गई।

वर्ष 2016 में उरी हमले के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह कार्यक्रम अब अपने 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस वर्ष भी गम्हरिया क्षेत्र के स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

वहीं, 27 अक्टूबर को बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन, छोटा गम्हरिया में स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

बैठक में मंच की पर्यावरण प्रमुख  रश्मि भेंगरा, संघर्ष वाहिनी प्रमुख विवेक कुमार, झारखंड आंदोलनकारी बाबू मिश्रा, युवा समाजसेवी अमित सिंह देव, शैलेश तिवारी, राजन साहू, बाबूराम मार्डी, पूनम ठाकुर, जितेंद्र सिंह, अमित मंडल एवं सत्यम मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments