Saturday, November 7, 2026
No menu items!
Homeखास खबरमां काली की पूजा के अवसर पर आदर्श समाज स्थापित करने का...

मां काली की पूजा के अवसर पर आदर्श समाज स्थापित करने का ले सभी लोग संकल्प : चंपई सोरेन

चंपई सोरेन ने श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी मां अंबे यूथ स्पोर्ट क्लब का काली पूजा पंडाल का किया उद्घाटन ।

मां काली की पूजा के अवसर पर सभी लोग आदर्श समाज  स्थापित करने का संकल्प ले, ताकि समाज में भाईचारा सद्भावना का वातावरण बना रहे। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चंपई सोरेन ने कही। वे शनिवार को श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी मां अंबे यूथ क्लब के द्वारा आदित्यपुर के एलआईजी मैदान में आयोजित काली पूजा के पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड की चर्चित घटना निशा हसदा की आत्महत्या मामले को लेकर सरकार को आर्य हाथ लेते हुए कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था चौपट हो गया है सरकार सभी क्षेत्र में फेल है प्रशासन बेलगाम हो गया है जनता को चाहिए कि ऐसी सरकार को राज्य से उखाड़ के फेंक दें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ,बबलू सोरेन, समाजसेवी चंचल गोस्वामी, समाजसेवी जय सिंह, कांग्रेस नेता संतोष सिंह, राणा सिंह, संजय शर्मा, डॉ जतिन दास, बबलू सिंह, अध्यक्ष सानू सिंह, अंकित शुभम, राहुल महतो, रविंद्र महतो, अमन चौरसिया, राहुल सिंह, चिंटू रजक ,अमन सिंह, गौरव झा, शाहिल सरकार, शिवम महतो सहित कमेटी के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे। इधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चंपई सोरेन ने श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी जागृति मैदान आदित्यपुर दो और सालडीह बस्ती का भी काली पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments