सरायकेला : समहरणालय परिसर ,सरायकेला में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की उपस्थिति में गम्हरिया के सहायक गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। मौके पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।इधर, चांडिल में पदस्थ व गम्हरिया प्रखंड में प्रतिनियुक्त जनसेवक सह सहायक गोदाम प्रभारी अभिषेक हाजरा के आकस्मिक निधन पर चांडिल प्रखंड कार्यालय में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों कर्मियों ने शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
Trending Now


