खूंटपानी: आदिवासी जागृति मंच, दोपाई के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम दोपाई, प्रखंड खूँटपानी, जिला पश्चिमी सिंहभूम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान सभा के सदस्य रहे स्वा देवेंद्र नाथ साँमात का जन्म ग्राम दोपाई में हुआ था। इस कार्यक्रम में कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष दिबार जोंको एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में कई बुद्धिजीवी खूँटपानी प्रखंड प्रमुख, मुखिया, विधायक प्रतिनिधि, कई गांव के ग्रामीण मुंडा संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार रखें।

कोल्हान रक्षा संघ के तरफ से मानसिंह हेंब्रम, रविंद्र मंडल और लक्ष्मी सरदार आदि ने भी अपने विचार रखें। मुख्य रूप से अध्यक्ष डिबार जोंको ने सभा में अपने बहुमूल्य संबोधन में संविधान सभा के सदस्य रहे झारखंड प्रदेश के जयपाल सिंह मुंडा, देवेंद्र नाथ सांमत और बोनी पास लकड़ा द्वारा संविधान सभा में आदिवासियों के हक एवं अधिकर की रक्षा के संबंध में संविधान सभा में दिए गए सुझाव के बारे में विस्तृत चर्चा किये। उन्होंने यह भी कहा इन तीनों महा अनुभवों एवं महापुरुष के चलते भारत के आदिवासी मूलवासी के अधिकारों एवं पारंपरिक संस्कृतिक रीति रिवाज के संरक्षण के लिए संविधान में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने अंत मे यह घोषणा किया कि कोल्हान रक्षा संघ की तरफ से इस दोपाई गांव में देवेंद्र नाथ सांमत का प्रतिमा स्थापित करने का सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला, पुरुषों एवं बच्चों ने तीनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प एव माल्यार्पण अर्पित किया।









