गम्हरिया आजसू सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के अध्यक्ष महेश्वर महतो और आजसू के केंद्रीय सचिव सुसेन महतो ने बुधवार को गम्हरिया के अंचल अधिकारी कुमार अरविंद को ज्ञापन सौंपा कर आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत मंइयां सम्मान योजना के वंचित लाभुकों को भुगतान करने की मांग। इस संबंध में महेश्वर महतो ने कहा कि की आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कुछ लाभुकों के नाम किसी कारणवश ग्रामीण क्षेत्र दर्ज हो गया है। जिसके कारण लाभ से वंचित हो । वैसे वंचित लाभुको को यथाशीघ्र खाता में योजना का लाभ पहुंचने का काम किया जाए। इस पर अंचलाधिकारी ने यथाशीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
Trending Now









