आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान सभागार में सोमवार को आजसू नगर कमेटी आदित्यपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। इस अवसर पर आजसू के केंद्रीय सचिव सुसेन महतो ने कहा कि कि संगठन को मजबूती के लिए जमीनी कार्यकर्ता को महत्व देना होगा। उन्होंने कहा कि नगर कमेटी प्रखंड कमेटी और जिला कमेटी गठन करने से पहले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में भूत कमेटी से लेकर पंचायत कमेटी गठन कर युवाओं को जोड़ने का काम होना चहिए तभी संगठन और पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नगर अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेताओं के द्वारा अध्यक्षों का मनोनयन करने से जमीनी कार्यकर्ता मनोबल कमजोर होता है जिसका असर संगठन और पार्टी पर पड़ता है।

बैठक में केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर महतो, रामरतन महतो, जिला उपाध्यक्ष रितेश महतो, दुर्गा चरण महतो, नगर अध्यक्ष सोनू सिंह, जिला सचिव दिनेश हांसदा, मकर चंद महतो, करुणामई महतो और राजेश महतो सहित अन्य कर्यकर्ता मौजूद थे।









