Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeइवेंटIchagarh : स्व. नकुल बेसरा के 71 वीं जयंती पर विधायक सविता...

Ichagarh : स्व. नकुल बेसरा के 71 वीं जयंती पर विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर किया नमन

मनोज स्वर्णकार, ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के टीकर पारगाना चौक में रविवार को पातकोम दिशोम मांझी पारगाना महाल की और से स्व. नकुल बेसरा की 71 वीं जयंती मनाई गई. इसमें विधायक सविता महतो भी शामिल हुई और स्व. नकुल बेसरा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया.

इस दौरान समाज के सभी लोगों ने बारी- बारी से स्व. बेसरा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान लोग पारंपरिक संथाल परिधान में शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया. पारगाना बाबा रामेश्वर बेसरा ने लोगों को समाज के प्रति जागरूक होकर एकजुट रहने का आव्हान किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मामा केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, गुप्तेश्वर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, प्रमुख गुरुपोदो मार्डी, श्यामल मार्डी, पंचानन पातर, अमित सिन्हा, नरेन गोप, किसुन किस्कू, पशुपति बागची, मधु गोप आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments