Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Homeखास खबरजमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 46वां...

जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस

जमशेदपुर: विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 46 वां स्थापना दिवस मनाया। जमशेदपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर एवं विविध कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया। वहीं, साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी के ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताये राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, अपने समर्पण, त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना से भाजपा को राजनीति के शिखर तक पहुँचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण कर संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जमशेदपुर महानगर में पार्टी को सींचने वाले सभी नेताओं के परिश्रम और समर्पण भावना के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है। जिसके परिणामस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान देश ही नही बल्कि वैश्विक मंच पर भी बनी है। कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को हमेशा अपने विचारों और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

*विभिन्न मंडलों में मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस:* भाजपा के स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंडलों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर खुशियां मनाई गई।

इस दौरान जिला कार्यालय पर डॉ राजीव, कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, मिली दास, प्रेम झा, अखिल सिंह, कौस्तव रॉय, संजीत चौरसिया, नीतीश कुशवाहा, अजय सिंह, शशांक शेखर, महेंद्र प्रसाद, राजकुमार साह, कृष्णकांत राय, अभिषेक श्रीवास्तव, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments