आदित्यपुर : श्री श्री काली मंदिर पूजा कमेटी उत्तमडीह के अध्यक्ष महेश्वर महतो के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से काली पूजा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बच्चों के बीच नृत्य और संगीत का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। साथ ही भोग का वितरण भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष राखल महतो, महासचिव बबलु महतो, कोषाध्यक्ष सुमित महतो, विनोद महतो, कुन्ती महतो,रीना महतो, केशव महतो, रासबिहारी महतो, सुदर्शन महतो अमित महतो, जगन्नाथ महतो, शिव शंकर महतो सहित अन्य सदस्यों का योगदान है ।


