Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Homeखास खबरउपायुक्त ने प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारीयों को दिए...

उपायुक्त ने प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समाहरणालय मे आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे फरियादीयों से मिले उपायुक्त ।

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त  रविशंकर शुक्ला के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले (आपसी बटवारा, सीमांकन, पंजी 2 मे नाम दर्ज करने आदि) मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का लाभ ना मिलने, गौराँगडीह मे स्माइल नशामुक्त के नाम से अवैध संसाधन का संचालन करने तथा कार्यालय मे कार्य करने वाले कर्मियों का लंबित बेतन भुगतान ना करने, गंजियाघाट-गोविन्दपर, गम्हरिया पथ निर्माण मे अधिग्रहीत भूमि का मूल्यांकन के आधार पर लंबित राशि का भुगतान करने, बदलते मौसम को ध्यान मे रखकर विभिन्न पंचायतों मे खराब पड़े चापानलो की मरम्मती कराने समेत विभिन्न विभाग से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया तथा अन्य सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को नियमानुसार यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments