आदित्यपुर : रामनवमी के अवसर पर सोमवार को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से खेल-करतब प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें विभिन्न अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों के मन मोह लिया, जिसमें आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गुमटी वस्ती स्थित जय हनुमान अखाड़ा, आदित्यपुर बस्ती दुर्गा मंदिर अखाड़ा, आशियाना स्थित श्रीश्री वनांचल बजरंग अखाड़ा, सालडीह स्थित श्रीश्री बजरंग अखाड़ा, मांझीटोला चांदनी चौक स्थित जय बजरंग अखाड़ा, पान दुकान चौक स्थित श्रीश्री शिव मंदिर अखाड़ा, चूना भट्ठा स्थित रामशीला बजरंग अखाड़ा तथा आरआइटी थाना क्षेत्र से रायडीह स्थित संतोषी मंदिर अखाड़ा, रायडीह स्थित शिव काली मंदिर बजरंगबलि अखाड़ा, एलआइजी स्थित भोला अखाड़ा व रायडीह स्थित बालाजी हनुमान अखाड़ा आदि शामिल है।

इससे पूर्व सभी आंकड़े के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, जिसमें लोगों ने परंपरागत हथियार व लाठी आदि से लैस होकर जय श्रीराम का नारे लगा रहे थे। साथ ही जुलूस में शामिल खिलाड़ियों ने अपनी कला और कतरब का प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुली दवा लेने को मजबूर कर दिया।

खेल के दौरान एक-दो खिलाड़ियों को मामूली चोट भी पहुंची। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीडीपीओ समीर सवैया, पूजा कुमारी, केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष देवांचंद मुखी, सचिव श्रीराम ठाकुर, संरक्षक सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी, समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे, डॉ जे दास,आतंक मुखी, लक्ष्मण प्रसाद, महेंद्र यादव सहित अन्य गणमन्य लोग उपस्थित थे।
फुटबॉल मैदान में रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप :

आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में केंद्रीय रामनवमी समिति द्वारा आयोजित खेल करता प्रदर्शन कार्यक्रम में मौजूद लोगों एवं अखाड़े के खिलाड़ियों के सुरक्षा को लेकर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सरायकेला-खरसावां द्वारा मेडिकल कैंप भी लगाया गया। जहां अखाड़ा खेल करतब प्रदर्शन होने तक सदस्य मौजूद रहे। शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त सचिव कल्याण घोष, मेडिकल टीम में बैंजो टुडू, दीपक कुमार, आनंद भूषण सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।









