आदित्यपुर: आदित्यपुर के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों मे धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जियाडा भवन परिसर में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने झंडोतोलन किया।

सुवर्ण रेखा परियोजना के मुख्य अभियंता रामनिवास प्रसाद ने स्वर्णरेखा परियोजना परिसर में झंडोतोलन किया।

आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक ने आदित्यपुर नगर निगम परिसर में झंडोतोलन किया।

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने थाना परिसर में झंडोतोलन किया।

समाजसेवी एके श्रीवास्तव ने एशिया भवन में झंडोतोलन किया।

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के अध्यक्ष एस एन ठाकुर ने ऑटो क्लस्टर परिसर में झंडोतोलन किया।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने शेरे पंजाब चौक पर झंडातोलन किया।











