आदित्यपुर : समाजसेवी सह बिल्डर आरके सिन्हा ने श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर की ओर से निर्मित काली पूजा पंडाल का सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल को आकर्षक रोशनी और कलात्मक सजावट से सुसज्जित किया गया है. जो प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पंडाल का थीम दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है. कमेटी के महासचिव नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आगमी शुक्रवार की शाम को बालक भोजन एवं वस्त्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान स्थानीय बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को भोजन और वस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे. इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष बुबू दत्ता, महासचिव नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष माणिक दास, राजमंगल ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अंजन दास, जोगाई महतो, नंदू, अशोक घोष और झटू दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
Trending Now
समाजसेवी सह बिल्डर आरके सिन्हा ने श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर का पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES


