आदित्यपुर : युवा संघ बस्ती विकास समिति की ओर से छठ महापर्व के अवसर पर दोमुहानी शहरबेरा छठ घाट में सोमवार और मंगलवार को छठ व्रततियों और श्रद्धालुओं के लिए सहायता सेवा शिविर लगाया गया।

इसमें सैकङो व्रतधारियों और श्रद्धालियों ने चाय-काॅफी,पानी और बिस्कुट का लुफ्त उठाया। साथ ही आम लकड़ी, आम दातून और दूध का भी वितरण किया गया। सेवा शिविर के आयोजन में समिति के परशुराम पंडित ,महेश्वर महतो सहित समिति के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।









