सरायकेला: झारखण्ड आंदोनकारी संघर्ष मोर्चा सरायकेला -खरसावाँ (झारखण्ड) के सदस्यों ने बुधवार को सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त नितिन कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर आंदोलनकारी का पेंशन भुगतान करने की मांग की। इस संबंध में आंदोलनकारी आजसू के केंद्रीय महासचिव सुसेन महतो और कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेश्वर महतो ने बताया कि झारखंड अलग राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड के कई आन्दोलनकारियों को आयोग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है लेकिन अभी तक उनके पेंशन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए मोर्चा के द्वारा उपयुक्त को ज्ञापन सौंप कर सरकार से शीघ्र पेंशन की राशि भुगतान करने की मांग की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुसेन महतो, महेश्वर महतो, कार्तिक दास, रवि कर्मकार और विकास रंजन दास के साथ अन्य सदस्य मौजूद थे।


