गम्हरिया: एससी /एसटी /ओबीसी समन्वय समिति, आदित्यपुर के अध्यक्ष पांडी मुखी के नेतृत्व में समन्वय समिति के सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक संस्था के सदस्यों के द्वारा सोमवार को गम्हरिया थाना के नए थाना प्रभारी रामचंद्र रजक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इसमें मुख्य रूप से समिति के संरक्षक यदुनंदन राम, महासचिव एलबी शास्त्री, राजू रजक, सौदागर रजक और नित्यानंद रजक सहित अन्य लोग शामिल थे।


