आदित्यपुर: आज का यह अवसर विशेष है। बीते 11 वर्षों की हमारी यात्रा केवल संख्याओं या आँकड़ों की कहानी नहीं है,यह जनआकांक्षाओं के पूर्ण होने, जनसहभागिता से नीति निर्माण और एक आत्मविश्वास से भरे भारत की गाथा है। यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र के साथ आरंभ हुई थी और अब यह विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। उक्त बातें भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा के सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने बदलाव की जो परंपरा शुरू की, वह अब नई ऊँचाइयाँ छू रही है। नीतियों में पारदर्शिता, कार्यशैली में संवेदनशीलता और योजनाओं में समावेशिता हमारी सरकार की पहचान बनी है।आज महिला सशक्तिकरण हो, युवाओं का कौशल विकास हो, किसानों की समृद्धि हो, या गरीबों का कल्याण- हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की गई हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हम एक ऐसे भारत की ओर बढ़ रहे हैं जो @2047 तक न केवल विकसित होगा, बल्कि वैश्विक नेतृत्व में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि उन सभी पहलों, प्रयासों और उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी आपके माध्यम से देश की जनता तक पहुँचाना चाहती हूँ, जिनके आधार पर हमने ‘विकसित भारत’ की नींव को मजबूत किए है। 11 सालों की सरकार नहीं, 11 सालों की जन-क्रांति है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की इस यात्रा ने भारत को विकसित राष्ट्र के मार्ग पर अग्रसर किया है। जम्मू-कश्मीर में Article 370 की समाप्ति, One Nation-One Constitution की भावना का क्रांतिकारी परिणाम है। आज वहां लोकतंत्र की जड़ें गहरी हो रही हैं। वामपंथी उग्रवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, जहाँ पहले 126 जिले प्रभावित थे, आज वह संख्या घटकर केवल 18 जिलों तक सिमट चुकी है।सत्ता को “सेवा का माध्यम” बनाया है, न की “स्वार्थ का साधन”। आतंकवाद के खिलाफ भारत का सिद्धांत अब स्पष्ट है। आतंकवादी चाहे सीमा पार हों या भीतर, अब उन्हें घर में घुसकर मारा जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट मिशन और ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदम हमारी नीति की दृढ़ता को दशति हैं। दूरदर्शी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार ‘विकसित भारत विकसित पूर्वोत्तर’ के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, जटाशंकर पांडे, उदय प्रताप सिंह, अमित सिंह, बबलू सिंह उपस्थित थे।

भारत की वैश्विक छवि और नेतृत्व ( केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धि गिनाई)
>G-20 की अध्यक्षता, “वसुधैव कुटुंबकम” का संदेश – भारत अब दुनिया को दिशा देने वाला बन चुका है।
>International Yoga Day भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व ने अपनाया।
>UPI, RuPay, CoWIN – डिजिटल भारत की ग्लोबल स्वीकृति।
महिला सशक्तिकरण – राष्ट्र निर्माण की रीढ़
>पीएम मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) ने लगभग 10 करोड़ महिलाओं को नया जीवन दिया है। उन्हें बिना गारंटी ऋण, बाज़ार से सीधा संपर्क और स्वरोज़गार के बेहतरीन अवसर मिले हैं।
>10 करोड़ से अधिक घरों को स्वच्छ ईंधन मिला, सभी घरों में नल से जल और शौचालय की सुविधा दी गई। महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता।
>33% आरक्षण, एनडीए में प्रवेश ड्रोन दीदी योजना, STEM में 43% नामांकन – महिलाएँ अब नेतृत्व कर रही हैं। ये सिर्फ योजनाएँ नहीं, बल्कि गरिमा और स्वाभिमान की नींव हैं।
बेटियों के लिए सुरक्षित और समान भारत
>ट्रिपल तलाक अनुच्छेद 35A की समाप्ति मुस्लिम बहनों को न्याय और अधिकार।
>बाल मृत्यु दर में 70% गिरावट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ – बेटियों के लिए बेहतर भविष्य की नींव।
>प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने गाँव और शहरों में कच्चे घरों को पक्के घरों में बदला है। और, महिलाओं को 85% से ज्यादा घरों का मालिकाना हक दिया है। सोचिए, ये कैसी बड़ी बात है… अब घर सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं, महिलाओं के आत्मसम्मान का गढ़ बन चुका है।
“मिशन शक्ति – सुरक्षा, सशक्तिकरण और समर्पण का संगम
>इसका लक्ष्य महिलाओं को न्याय, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व में अग्रणी बनाना है।
>इसके अंतर्गत “नारी अदालतें,” “संबल और सक्षम” घटक, और टास्क फोर्स ने जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाया। 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर- संकट की घड़ी में सरकार साथ खड़ी है।
>जेंडर बजट के लिए कुल आवंटन 4.49 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जोकि पिछले वर्ष के आवंटन से 37.25% अधिक है।
युवा शक्ति – भारत की प्रगति का इंजन
>10 लाख युवाओं को नौकरियाँ 1.76 लाख स्टार्टअप्स – युवा अब रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बन रहे हैं।
>23 नए AIIMS, 7 नए IITs, 8 नए IIMs भविष्य की शिक्षा, आज की नीति। 10,000+ अटल टिंकरिंग लैब्स,
>खेलो इंडिया, ओलंपिक/पैरा ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन- युवा ऊर्जा का विस्फोट।
किसानों की समृद्धि – आत्मनिर्भर भारत की नींव
>PM-किसान योजना: ₹3.7 लाख करोड़ सीधे किसानों के खाते में।
>MSP में अभूतपूर्व वृद्धि, 25 करोड़ Soil Health Cards – Smart और Scientific खेती की दिशा में कदम।
>10,000 FPOs, Agri-Startups, Vibrant Villages खेती में नवाचार, गाँवों में विकास।
स्वास्थ्य और सुरक्षा में आत्मनिर्भर भारत
>COVID में 0.3 मौतें/लाख समय पर कदम और मजबूत नेतृत्व की मिसाल ।
>18 मिलियन वैक्सीन, 150 देशों को वैक्सीन मैत्री – भारत बना वैश्विक मित्र और मार्गदर्शक।
>आयुष्मान भारत योजना, 30 देशों में आयुर्वेद को मान्यता – आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा का संगम।
>मिशन पोषण 2.0 एक एकीकृत पोषण समर्थित कार्यक्रम- हमारे बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और धातृ माताओं में कुपोषण की चुनौतियों का समाधान करने का काम किया है।
विकसित भारत की आधारशिला-इन्फ्रास्ट्रक्बर
>7.40 लाख किमी ग्रामीण सड़कें, 7302 करोड़ रेलवे बजट स्मार्ट सिटी, अमृत स्टेशन बुनियादी ढाँचे में ऐतिहासिक निवेश।
>10 लाख से अधिक Solar Panels Cultural Sites का पुनरोद्धार भविष्य और विरासत का संतुलन।
आदिवासी और वंचित समाज को न्याय
>पीएम-जनमन योजना, धरती आबा अभियान- जनजातीय अस्मिता को मुख्यधारा में लाने का अभियान।
>भगवान् बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस
>ST व महिलाओं को संपत्ति अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता में पहल।
भारत – विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
>JAM Trinity के माध्यम से ₹40 लाख करोड़ DBT
>12.75 लाख तक आय करमुक्त मध्यम वर्ग को राहत ।
विश्व बैंकः 17.1 करोड़ लोग गरीबी से बाहर यह बदलाव का प्रमाण है।


