आदित्यपुर: समाजसेवी बैजयंती बारी के नेतृत्व में महिलाओ ने आरआईटी के नवपदस्थापित थाना प्रभारी संजीव कुमार को बुके देकर स्वागत की।
स्वागत के पश्चात समाजसेवी श्रीमती बारी ने कहा कि आरआईटी थाना क्षेत्र में नशा-पान ,चोरी, डकैती और लूटपाट जैसे घटना होती रहती है अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ महिलाओं पर अपराध करने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी कर्रवाई करने की माँग की।
थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जब तक मेरा इस क्षेत्र में ड्यूटी है विशेष ध्यान देंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी मैरी मुखी ,जोशना कर्मकार ,फूलों तोमसोय ,सोनी कुमारी ,एस्टर तिर्की उपस्थित थे ।
Trending Now


