आदित्यपुर : अखिल झारखंड दुसाध महासभा, सरायकेला- खरसावां की बैठक पदेन अध्यक्ष सह सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान की अध्यक्षता में रविवार को आदित्यपुर स्थित मनोज पासवान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में महासभा का दिनांक 8 फरवरी 2026 को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में आयोजन होने वाली पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज की तैयारी पर चर्चा किया गया।

बैठक में अभी तक हुई तैयारी पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष सरयू पासवान ने बताया कि वनभोज की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, वनभोज को लेकर कुक और टेंट वाले को एडवांस दे दिया गया है। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है जिसमें मुख्य रूप से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सह राजद विधायक दल के नेता और मुख्य सचेतक कुमार सर्वजीत, बिहार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, झारखंड के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, विधायक प्रकाश राम, देवघर के विधायक सुरेश पासवान आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता हेमंत कुमार,। आईएएस मनोज रंजन, आईएएस सुनील कुमार, पूर्वी सिंहभूम के डीसी नागेंद्र पासवान, बर एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद , राज्य कर विभाग जमशेदपुर के सहायक आयुक्त अंजू कुमारी भाकुनी और उद्यमी राजेंद्र कुमार का नाम शामिल है। साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक दिनांक 25 जनवरी रविवार को आदित्यपुर दो स्थित सेवानिवृत्ति शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद जी के आवास पर आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से रामाशीष राम, रामचंद्र पासवान ,उमाशंकर राम, सुरेश पासवान जंग बहादुर प्रसाद, मनोज पासवान, महेश राम ,राम इकबाल पासवान बद्री पासवान, रजनीकांत राम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।









