Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Homeखास खबरनितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन में नई ऊर्जा...

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन में नई ऊर्जा : दिनेश कुमार

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इसे भाजपा के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण बताया।

दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता बूथ स्तर से संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। भाजपा में पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नवीन और प्रवीण कंधों पर विश्वास जताना संगठन के लिए शुभ संकेत है। नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का सूत्रपात होगा और पार्टी और अधिक मजबूती के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments