Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
Homeखास खबरआईडीटीआर जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने ली...

आईडीटीआर जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने ली शपथ

जमशेदपुर। इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अंजन कुंडू की उपस्थिति में कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण तथा अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करेंगे, न तो रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत देंगे। साथ ही, भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी गतिविधि के प्रति सजग रहेंगे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।
इस अवसर पर महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपने आचरण में नैतिक मूल्यों को अपनाने और ईमानदारी को प्राथमिकता देने की अपील की।
मुख्य सतर्कता अधिकारी अंजन कुंडू ने सतर्कता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिकता किसी भी संस्थान की कार्यसंस्कृति के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने सभी से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने तथा अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान में ईमानदार एवं पारदर्शी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर आईडीटीआर के अधिकारी,कर्मचारी एवं काफी संख्या में छा़त्र-छात्राएं उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments