काण्ड्रा: क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और दुर्गा पूजा के दौरान प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए काण्ड्रा की जनता ने थाना प्रभारी विनोद तिर्की का अभिनंदन किया। लोगों ने दुर्गा पूजा और रावण दहन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर सरायकेला के एसपी और पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया। अभिनंदन कार्यक्रम में क्षेत्र की सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने आपसी सहयोग और जनभागीदारी को मजबूत करने की जरूरत बताई।

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने भी लोगों को काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व की बधाई दी। उन्होंने काण्ड्रा के नागरिकों के सरल और शांत स्वभाव की सराहना की।कार्यक्रम में आनंद वार्ष्णेय, डॉ. जोगिंदर प्रसाद, पूर्व मुखिया सुबोध सिंह, हरेकृष्ण मालवीय, मृत्युंजय बर्मन, के. दुर्गा राव, राजेश वर्मा, समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।


