Friday, March 20, 2026
No menu items!
Homeइवेंटआदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर...

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना के बाद अपना किया पदभार ग्रहण

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।

निर्वाचन के बाद यह पहला अवसर था जब दोनों जनप्रतिनिधि एक साथ निगम कार्यालय पहुंचे और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की।पदभार ग्रहण करने से पूर्व मेयर संजय सरदार ने अपनी पत्नी, माता और बच्चों के साथ भगवान गणेश की पूजा कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने मां दुर्गा की आराधना कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उसके बाद अपनी कुर्सी संभाली।
इस मौके पर नगर आयुक्त रवि प्रकाश तथा निगम के अधिकारियों ने मेयर और डिप्टी मेयर का स्वागत किया।इसके बाद नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 35 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। निगम अधिकारियों द्वारा सभी पार्षदों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यभार संभालने के बाद मेयर संजय सरदार ने कहा कि यह कुर्सी उनकी नहीं बल्कि आदित्यपुर की जनता की है और सभी पार्षदों के साथ मिलकर नगर निगम को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। वहीं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने भी आपसी तालमेल के साथ बिना भेदभाव के विकास कार्य करने की बात कही। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ निगम कार्यालय में लगी रही, जो अपने जनप्रतिनिधियों को बधाई देने पहुंचे थे। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं वार्ड और कई लोग मौजूद थे।
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments