Thursday, October 29, 2026
No menu items!
Homeखास खबरउपायुक्त ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन...

उपायुक्त ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा

27 सितम्बर से 28 अक्टूबर तक अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई में ₹8.67 लाख की वसूली, 01 प्राथमिकी/शिकायत दर्ज

गम्हरिया, सापड़ा, ईचागढ़ एवं कुकड़ू समेत संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच एवं संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश

सरायकेला:  जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिज भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच, अवैध खनिज परिवहन पर निगरानी तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक  मनोज स्वर्गीयारी, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला खनन पदाधिकारी  ज्योति शंकर शतपथी समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

जिला खनन पदाधिकारी  ज्योति शंकर शतपथी ने बताया कि दिनांक 27 सितम्बर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई के दौरान लगभग 30,000 सीएफटी बालू की मात्रा दर्ज की गई। उक्त अवधि में ₹8.67 लाख की राशि की वसूली की गई तथा 01 प्राथमिकी/शिकायत दर्ज की गई।

समीक्षा के दौरान गम्हरिया, सापड़ा, ईचागढ़ एवं कुकड़ू समेत जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन, खनिज भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए नियमित जांच अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने सभी थाना प्रभारियों को संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध बालू एवं पत्थर उत्खनन तथा खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्ययोजना तैयार कर संयुक्त रूप से नियमित जांच एवं छापेमारी अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध खनन एवं खनिज परिवहन से संबंधित मामलों में नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने तथा संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में संवेदनशील मार्गों एवं खनिज परिवहन के संभावित रास्तों पर नियमित जांच करने तथा आवश्यकता के अनुसार संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित सूचनाओं का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई करने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने को कहा गया।

नदी घाटों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों से बालू के अवैध उठाव एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी रखने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित जांच एवं निगरानी के माध्यम से अवैध खनन, खनिज भंडारण तथा परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments