आदित्यपुर: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पदाधिकारीगण और कर्मचारियों ने विद्युत संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में आदित्यपुर स्थित विद्युत भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्मचारी-पदाधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने एकजुट होकर विधेयक के विरोध में आंदोलन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक के लागू होने से बिजली बोर्ड को निजीकरण किया जाएगा और बिजली की दर बढ़ सकती हैं। इसके अलाव सरकारी संसाधनों को निजी कंपनियों को कम कीमत पर सौंपने का भी रास्ता साफ सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ जब तक आंदोलन जारी रहेगा तब तक सरकार इसे वापस नहीं ले लेती है। कर्मचारियों ने कहा कि इस विधेयक से आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों के लिए ठीक नहीं है। यह विधेयक राष्ट्र और समाज दोनों के लिए घातक है। प्रदर्शन में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता संदीप कुमार पासवान, सहायक विद्युत अभियंता दिलेश्वर महतो सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
Trending Now


