Saturday, September 26, 2026
No menu items!
Homeक्राईमपुलिस ने शिवनारायणपुर में हुए युवक की हत्या के मामले का मुख्य...

पुलिस ने शिवनारायणपुर में हुए युवक की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत  शिवनारायणपुर गांव में विगत दिनों हुए युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर  न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

इस संबंध  में थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि घटना के दिन शिवनारायणपुर गांव में सोनू की बहन का मंगनी समारोह चल रहा था। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे गौतम और उसके साथी कंचन का राहुल हेम्ब्रम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और फिर मारपीट में बदल गया। स्थिति बिगड़ने पर गौतम और कंचन वहां से भागने लगे। आरोप है कि राहुल हेम्ब्रम ने गौतम का पीछा कर उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिराने के बाद पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं कंचन मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इधर,घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है। मामले का दूसरा आरोपी गौड़ गोप अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अंजनी कुमार सब-इंस्पेक्टर सुनील सिंह, हीरालाल यादव और अमीश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments