Friday, May 22, 2026
No menu items!
Homeखास खबरबैठक में उपस्थित सदस्यों ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की...

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का लिया संकल्प

आदित्यपुर : एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति की ओर से रविवार को आदित्यपुर-दो के अंबेडकर चौक स्थित पीएम कंपलेक्स में बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष पांडी मुखी ने की।बैठक में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारी और प्रतिमा की स्थापना पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने और उनका आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया। इसके अलावा आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान से शोभा यात्रा भी निकला जाएगा। बैठक में उमाशंकर राम, यदुनंदन राम, सुशील मंडल,एलबी शास्त्री, रवि शंकर पासवान, राधिका राम, सुग्रीव मुखी, खिरोद सरदार, अर्जुन प्रधान पवन पासवान, मनोज पासवान, विजय शंकर सिंह, सुदर्शन सिंह, विनय कुमार पासवान, सोनू कुमार पासवान, अनील मुखी, संगीता प्रधान, सुरेंद्र प्रसाद, राजदेव राम, वीएस राम से चंद्रमोहन पासवान, विनय पासवान, नवल पासवान, सकीचंद पासवान, समर पासवान, प्रमोद पासवान, गौरभ पासवान, संजय पासवान, दयानंद पासवान, प्रेम पासवान, पंकज पासवान, मुन्ना पासवान, अवधेश पासवान, अभय पासवान, आदित्य पासवान, सुरेश पासवान, अभिषेक आनंद,अविनाश कुमार, निलेश पासवान रोशन पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments