Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
Homeखास खबरविस्थापितों को संगठित करने को लेकर चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की...

विस्थापितों को संगठित करने को लेकर चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की जनसंवाद यात्रा जारगोडीह से शुरू

सरायकेला/चांडिल : चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की पूर्व घोषित जनसंवाद यात्रा सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड के जारगोडीह गांव से शुरू हुई। यात्रा के दौरान मंच के सदस्यों ने विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों और आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया। जारगोडीह में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए श्यामल मार्डी ने कहा कि इस बार सभी विस्थापित संगठन एकजुट होकर ग्रामीणों के बीच आए हैं। उन्होंने कहा, अबकी बार की लड़ाई आर-पार की है। विस्थापितों के अधिकार और हक की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।

उन्होंने ग्रामीणों से आंदोलन में एकजुट होकर शामिल होने का अपील की। जनसंवाद यात्रा के माध्यम से विस्थापित परिवारों से उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं की जानकारी भी ली गई। जारगोडीह के बाद संवाद यात्रा बामूनडीह, पोईलौंग, चोगा, आदारडीह और सोड़ो गांव पहुंची। विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं के जरिए ग्रामीणों को विस्थापन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होने का संदेश दिया गया। यात्रा में अजित किस्कु, अम्बिका यादव, हेमंत गोप, हरेकृष्ण महतो, अकलु धीवर, आशीष राम धीवर, मनहर महतो, धर्मेंद्र महतो, डॉ. गुरुचरण महतो, सिमंत महतो समेत अन्य लोग शामिल थे। मंच की ओर से बताया गया कि संवाद यात्रा के जरिए चांडिल डैम से प्रभावित गांवों में पहुंचकर विस्थापितों को आंदोलन की आगामी रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments