Saturday, September 26, 2026
No menu items!
Homeइवेंटसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में जन-जागरूकता अभियान के तहत कुल...

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में जन-जागरूकता अभियान के तहत कुल 120 छात्राओं के मुख एवं दंत स्वास्थ्य की गई जांच  

आदित्यपुर। राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 120 छात्राओं के मुख एवं दंत स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान छात्राओं को दांतों एवं मुख की स्वच्छता बनाए रखने, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार अपनाने तथा दंत रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही मुख संबंधी बीमारियों की प्रारंभिक पहचान एवं समय पर उपचार के महत्व से भी अवगत कराया गया।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया गया कि गुटखा, खैनी, पान मसाला, बीड़ी एवं सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पाद मुख कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग सहित कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण हैं। छात्राओं से स्वयं तंबाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर भी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक रोगों के सामान्य लक्षण, समय पर पहचान तथा बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई।शिविर के समापन पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में सदर अस्पताल, सरायकेला की दंत चिकित्सक, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के परामर्शी, समाजसेवी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments