आदित्यपुर/जमशेदपुर : उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर ने शनिवार को आदित्यपुर के एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित त्रि-दिवसीय “18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप” प्रतियोगिता का दीप जलाकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी आनंद बिहारी दुबे, सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा और उपाध्यक्ष मनोज कुमार , ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सह नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर और सेक्रेटरी राजीव उर्फ वर्मा कुकू उपस्थित थे।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के 22 जिलों से कुल 165 प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं, जिनकी प्रतिभा को परखने और मैचों के निष्पक्ष संचालन के लिए 16 रेफरी मुस्तैद थे।


