आदित्यपुर : जिला उद्योग केंद्र सरायकेला खरसाल की ओर से बुधवार को आदित्यपुर स्थित एक होटल में आरएएमपी योजना के अंतर्गत झारखंड में महिला नेतृत्व वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए जिला स्तरीय अभिविन्यास कार्यशाला (District Level Orientation Workshop on Promotion of Women-Led Entrepreneurs in Jharkhand Under RAMP Scheme) का आयोजन किया गया।अतिथि जियाडा के रीजनल डेप्युटी डायरेक्टर दिनेश रंजन, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रवि शंकर प्रसाद, एलडीएम वरुण चौधरी, नाबार्ड के डीडीएम चंदना मिश्रा,डीआईसी के ईओडीबी प्रबंधक रोहित कुमार और जिला उद्यमी समन्वयक एडलीन भूतकुंवर ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का दीप जलाकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रांची से आए रैंप योजना के विशेषज्ञ इशा सिंह और आदिती ने कार्यशाला उपस्थित महिला उद्यमियों को संबोधित किया। साथ ही उन्हें अपने उद्योग और व्यापार के विकास करने के तरीके के साथ सरकारी योजनाएं की लाभ उठाने की जानकारी दी।

कार्यशाला में तीनों जिले की महिला समूह एवं व्यक्तिगत स्तर पर उद्योग और व्यापार करने वाले महिलाएं काफी संख्या में शामिल हुई।District Level Orientation Workshop on Promotion of Women-Led Entrepreneurs in Jharkhand Under RAMP Scheme


